त्योहारों से पहले दुर्ग ट्रैफिक पुलिस अलर्ट:शराब पीकर ड्राइविंग, ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर सख्ती; स्टंट करने वालों की गाड़ियां होंगी सीज

Share this News
WhatsApp

दुर्ग में आने वाले तीन महीनों में शिव महापुराण, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि और दीपावली जैसे बड़े आयोजन होने हैं। इन आयोजनों के दौरान शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

इसी सिलसिले में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में यातायात पुलिस के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अब तक की गई कार्रवाई और आगामी दिनों की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक में अधिकारियों से टैंगो टीम की कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने के अभियान, यातायात जागरूकता कार्यक्रम और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ की जा रही चेकिंग की जानकारी ली गई।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार सतर्क रहें। जरूरत के अनुसार प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, वाहन चेकिंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती

एसएसपी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने, सड़क पर स्टंट करने, बिना नंबर या साफ नंबर नहीं दिखने वाले वाहनों और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर भी कार्रवाई करने कहा गया।

सड़क पर स्टंट करने वाले वाहन चालकों के वाहन जब्त कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *