कहीं टीचर नहीं, कहीं खराब खाना, सड़क पर उतरे स्टूडेंट्स:स्कूली बच्चों के प्रदर्शन के 7 मामले; शिक्षक-प्रिंसिपल और वार्डन को हटाने समेत कई मांगें
छत्तीसगढ़ में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और टीचरों की कमी को लेकर छात्र-छात्राएं लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कहीं टीचर नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित है, तो कहीं प्रिंसिपल और वार्डन पर दुर्व्यवहार के आरोप हैं।
खराब सड़क के विरोध में स्कूल का गेट बंद कर दिया गया, जिसके बाद बच्चे भी धरने पर बैठ गए। पिटाई और हॉस्टल में खराब भोजन की शिकायतों के बीच छात्रों और अभिभावकों ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
पिछले 1 महीने में कई जगह बच्चों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया और नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया। कई मामलों में बच्चों के साथ उनके पेरेंट्स भी प्रदर्शन में शामिल हुए और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। शिकायतों के बाद कुछ मामलों में जांच शुरू हुई,
