नीट यूजी 2006 परिणाम – पर्सेंटाइल स्कोर, चेक करें किस कैटेगरी में कितने स्टूडेंट्स ने किया क्वालीफाई
पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने इस परीक्षा में टॉप किया है.इस साल 11.21 लाख उम्मीदवारों ने नीट यूजी क्वालिफाई किया है. सफल उम्मीदवारों में महिलाओं की हिस्सेदारी 58 प्रतिशत से अधिक है. एनटीए के आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन कुल मिलाकर थोड़ा बेहतर रहा. परीक्षा देने वाली 56.8 प्रतिशत महिलाओं ने इसे क्वालिफाई किया, जबकि पुरुष उम्मीदवारों में यह आंकड़ा 55.1 प्रतिशत था. 1,492 उम्मीदवारों ने कम से कम 650 अंक हासिल किए, जबकि 10,000 से अधिक उम्मीदवारों ने 600 अंकों का आंकड़ा पार किया. लगभग 91,000 उम्मीदवारों ने 500 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं.
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार अंकों की कैटेगरी कुछ इस प्रकार रही. इसमें अंकों की कैटेगरी और छात्रों की संख्या दी गई है.
701 से 720 : 19
651 से 700 : 1371
601 से 650 : 8425
551 से 600 : 27055
501 से 550 : 52471
451 से 500 : 77023
401 से 450 : 105403
351 से 400 : 142003
301 से 350 : 180494
251 से 300 : 215148
201 से 250 : 250899
151 से 200 : 289565
टॉप 10 उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं.
- रैंक 1 : आर्यन गुप्ता
- रैंक 2 : पंशुल बंसल
- रैंक 3 : उपलक्ष्य गोयल
- रैंक 4 : आयुष भालोटिया
- रैंक 5 : कुडाले श्रावणी कृष्णा
- रैंक 6 : रिया रंजन
- रैंक 7 : आर्यन दुबे
- रैंक 8 : गीतांश सरीन
- रैंक 9 : गौरव सिंह
- रैंक 10 : मोहनीश मारुति भोसले
टॉप सौ उम्मीदवारों की सूची में राजस्थान का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक दिखा. यहां से लगभग 12 उम्मीदवार हैं. इसके बाद महाराष्ट्र (11) का नंबर आता है.पंजाब और दिल्ली, दोनों से आठ-आठ उम्मीदवार शामिल हैं, जबकि तमिलनाडु से सात और गुजरात व कर्नाटक से छह-छह उम्मीदवार हैं.
17 राज्यों के टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किए, जबकि 26 टॉपर्स ने 690 का आंकड़ा पार किया. केंद्र शासित प्रदेशों के टॉपर्स में लद्दाख की जिग्मेट यांगचन लामो (530 अंक), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ध्रुव त्रिपाठी (606 अंक) और लक्षद्वीप की फहमीदा अनीस (573 अंक) शामिल थे.राज्य-टॉपर्स की सूची में पूर्वोत्तर के हर राज्य का भी प्रतिनिधित्व था.
तीन मई की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, परीक्षा शुल्क का रिफंड पाने के लिए एनटीए की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधा के जरिए अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं. अब तक, 11.46 लाख उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी देकर यह प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं.
कैटेगरी वाइज बात की जाए तो सामान्य उम्मीदवार 2.91 लाख, ओबीसी उम्मीदवार 5.12 लाख, एससी 1.59 लाख, एसटी 63,716, जनरल-ईडब्ल्यूएस 95,026, पीडब्ल्यूडी 303 और पीडब्ल्यूबीडी 3,666 सफल हुए.
नौ मई को हुई अहम परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बीच एनटीए ने 12 मई को रद्द कर दिया था. सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है.यह परीक्षा दोबारा 21 जून को आयोजित की गई.पिछले साल नतीजे 25 जून को घोषित किए गए थे. एनटीए ने इस चिंता को दूर किया कि दोबारा परीक्षा से एडमिशन शेड्यूल में देरी होगी. उन्होंने साफ किया कि नतीजे समय पर घोषित किए गए हैं ताकि उम्मीदवारों के लिए मेडिकल एडमिशन और काउंसलिंग का कैलेंडर सही समय पर चलता रहे. एनटीए ने कहा, “प्रक्रिया में बदलाव करके नतीजे समय पर घोषित किए गए. इसमें अलग-अलग चरणों को एक के बाद एक करने के बजाय एक साथ चलाया गया और ओएमआर शीट पर आपत्ति जताने की प्रक्रिया को आंसर की जारी करने की प्रक्रिया से अलग रखा गया. हर चरण को पूरा किया गया और उम्मीदवारों के देखने के लिए उपलब्ध कराया गया.”
